Zomato में Delivery Boy की Job कैसे पाए? सम्पूर्ण जानकारी

दोस्तो हमारी इस पोस्ट पर आपका स्वागत है आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि Zomato में Delivery Boy की Job कैसे पाए? अगर आप भी जोमेटो में डिलीवरी बॉय की जॉब करने में इच्छुक है और जॉब अप्लाई कैसे करे ये जानना चाहते है तो आपको हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना होगा इसमें हम आपको बहुत ही आसानी से zomato में जॉब अप्लाई करना बताने वाले है।

आज के समय में एक डिलीवरी बॉय किसी प्राइवेट जॉब कर रहे व्यक्ति से कई ज्यादा पैसा कमा रहे है और कुछ लोग तो इस काम को part time करते है और अच्छा खासा पैसा कमा लेते है। zomato एक बहुत ही पॉपुलर एप्लीकेशन है जिसकी मदद से लोग खाना घर बैठे ऑनलाइन ऑर्डर करते है और डिलीवरी बॉय का काम उस खाने को डिलीवर करना और payment collect करना होता है delivery boy जितने अधिक food डिलीवर करते है वह उतना अधिक पैसा कमाते है।

यदि आपको zomato में जॉब अप्लाई करने की विस्तार से जानकारी चाहिए तो आपको हमारे साथ इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको zomato में जॉब कैसे करे? Zomato से पैसे कैसे कमाए? Zomato पर पैसा कैसे मिलेगा? इन सभी तरह के सारे सवालों के जवाब विस्तार से बताने वाले है तो चलिए जानते है।

Important Points

Zomato में Delivery Boy की Job कैसे पाए? Step by step

वैसे तो आप zomato में डिलीवरी बॉय की जॉब के आलावा भी बहुत सारी जॉब करके पैसे कमा सकते है उसके लिए आपके पास कोई अच्छी skills होनी चाहिए। लेकिन डिलीवरी बॉय की जॉब एक ऐसी नौकरी है जिसमे किसी skills की जरूरत नही होती बस आपके पास bike होनी चाहिए और रास्तों के बारे में जानकारियां होनी चाहिए फिर आप रोजाना कुछ ही घंटे काम करके आराम से 1000 रुपए कमा सकते है। आपको zomato में जॉब के लिए अप्लाई किस तरह से करना है आइए इसे समझते है।

Step1:- सबसे पहले आपको गूगल पर zomato food delivery jobs लिखकर सर्च करना है या आप हमारे इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते है।

यहां क्लिक करें:- zomatofooddeliveryjobs

Step2:- अब आपको Phone number, Name और City भरकर Download app पर क्लिक कर देना है।

Step3:- उसके बाद Zomato Delivery ऐप आपके फोन में install ho जायेगा ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है।

Step4:- फिर आपको सभी तरह की permission को allow कर लेना है और अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड कर लेना है।

Step5:- उसके बाद आपके सामने select vehicle का ऑप्शन आएगा आपके पास जो भी vehicle है उसे सिलेक्ट कर लें और यदि आपके पास बाइक या स्कूटी नही है तो आप rent a scooter पर क्लिक कर सकते हैं।

Step6:- उसके बाद आपको next बटन पर क्लिक कर देना है अब आपको अपनी city select कर लेनी है और next पर क्लिक कर देना है।

Step7:- उसके बाद आपको आधार कार्ड या पैन कार्ड से वेरिफिकेशन कर लेना है उसके लिए आपको digilocker ऐप की जरूरत पड़ेगी।

Step8:- शुरू में आपको डिलीवरी बॉय की जॉब के लिए लिए plan लेना होता है जो 1500 रुपए तक होता है। जिसमे आपको tshirt और bag दिए जाते है।

Step9:- फिर आपको अपना एड्रेस डालना होगा जिस पते पर आप tshirt और बैग मंगाना चाहते है वह पता डालिए।

Step10:- अब आपको अपनी विहीकल नंबर और नॉमिनी नाम बताना है और उनका मोबाइल नंबर देना होगा उसके बाद आपको last में एक ट्रेनिंग वीडियो देखनी होती है जिसमे आपको कमा के बारे में समझाया जाता है फिर आपसे उस वीडियो से जुड़े कुछ प्रश्न पुछे जायेंगे जिनका आपको सही जवाब देना होगा जिसके बाद आपका अकाउंट जोमैटो में सफलतापूर्वक बन चुका होगा।

तो दोस्तो यदि आप इसी तरह से zomato में अकाउंट रजिस्टर्ड करते है तो बहुत ही जल्द आपका अकाउंट एक्टिवेट कर दिया जाता है और आप जोमैटो में डिलीवरी बॉय की जॉब करना शुरू कर सकते है।

Zomato में delivery boy की जॉब के लिए जरूरी दस्तावेज।

दोस्तों Zomato में जॉब अप्लाई करते समय आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ सकती है आइए उनके बारे में जानते है।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • कोई भी 2 व्हीलर वाहन
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • एरिया और रास्तों के बारे में जानकारी
  • वोटर आइडी कार्ड
  • बैंक अकाउंट

╰┈➤ रोज 200 रुपए कैसे कमाए

Zomato में फूड डिलीवर बॉय की कितनी सैलरी होती है?

दोस्तों सबसे पहले हम आपको ये बता दें कि zomato में food delivery boy को हर महीना वेतन नही मिलता बल्कि वह रोजाना काम करके पैसा कमाते है। रोजाना डिलीवर बॉय कितना कमा सकता हैं हम इसका अनुमान नही लगा सकते क्योंकि हर order डिलीवर करने पर अलग-अलग अमाउंट मिलता है यानी जितना दूर ऑर्डर पहुंचाते है उतना अधिक कमीशन मिलता है।

एक अंदाजे के हिसाब से हर ऑर्डर पर आप 30 से 40 रुपए तक कमा सकते है और दिन का 6 घंटे काम करके 600 रुपए तक कमा सकते है। इस हिसाब से महीने का 15 हजार आप बहुत ही आसानी से कमा पाएंगे।

Zomato Food Delivery Boy कैसे काम करता है?

कई लोग यह प्रश्न करते हैं कि food delivery boy को काम कैसे करना होता है कुछ लोगो को लगता है कि delivery boy खाना zomato से लेता है और लोगों तक पहुंचाता है जबकि ऐसा नहीं है। जब customer खाना ऑर्डर करता है तो आपके area के ही किसी होटल में उस डिश को बनाया जाता है जिसकी लोकेशन डिलीवरी बॉय के फोन में भेज दी जाती है।

अब डिलीवरी बॉय को उस होटल या रेट्यूरेंट में जाकर उस खाने को अपने बैग में रखना होता है और जाकर डिलीवर करना होता है जिसके बाद पेमेंट कलेक्ट करनी होती है और अगर कोई कस्टमर tip देता है तो उससे डिलीवर बॉय को और भी फायदा होता है।

Zomato में और अन्य नौकरियां।

Jobs  Salary Year Experience
Key account manager  7L to 12L 1 Year to 8 Years
Business Analyst  8L to 12L 0 to 9 Years
Account manager 10L 1 Years to 9 Years
Senior Associate  4L to 7L 1 Years to 9 Years
Sales manager  5L to 8L 1 Years to 8 Years
Intern  1L to 4L 0 Year
Manager  11L to 22L 3 Years to 8 Years

╰┈➤ Meesho ऐप से पैसे कैसे कमाए?

क्या Zomato Delivery Boy को पेट्रोल का खर्चा देता है?

कई लोग यह पूछते है कि क्या जोमैटो कंपनी खाना डिलीवर करने वाले व्यक्ति के पेट्रोल का खर्चा देती है या नहीं तो हम आपको बता दें कि जोमैटो per km के हिसाब से पैसे भुगतान करता है अगर distance 5km है तो उसके 30 रुपए आपके खाते ने जमा हो जाते है और यदि डिस्टेंस 1km है तो उसके 10रुपए मिलते है। इसके आलावा जोमैटो आपकी बाइक के मेंटेनेंस का भी भुगतान करता है।

Cycle से जोमैटो में डिलीवरी बॉय की जॉब कैसे करें?

दोस्तों कई लोगों बाइक न होने के कारण या पेट्रोल के खर्चे से बचने के कारण साइकिल से डिलीवरी बॉय की जॉब करना पसंद करते है क्योंकि इससे कमाई ज्यादा हो जाती है और पेट्रोल का खर्चा भी बच जाता है लेकिन इसमें काफी मेहनत होती है अगर आपको लंबे लंबे समय तक साइकिल चलाने का तजुर्बा है तो आप इस ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते है।

क्या महिलाएं zomato ने delivery boy की जॉब कर सकती है?

जी हां दोस्तो, अगर आप एक महिला है और जोमैटो में डिलीवरी बॉय की जॉब करना चाहती है तो आपको जोमैटो में फॉर्म fill करते समय जेंडर फीमेल सिलेक्ट करना होगा और व्हीकल सिलेक्ट करके बाकी चीजों को ध्यानपूर्वक डालना होगा पूरी जानकारी हमने ऊपर बता रखी है एक बार जरूर पढ़े।

Zomato Food Delivery Jobs के फायदे

  • इसमें आप किसी जॉब से अधिक पैसा कमा सकते है।
  • काम करने का समय खुद fix कर सकते है।
  • काम को Part time और full time दोनो करने की छूट होती है।
  • किसी तरह का ऊपरी दबाव नहीं रहता है।
  • कंपनी द्वारा मुफ्त बीमा भी करवाया जाता है।
  • हर सप्ताह आपके काम का भुगतान किया जाता है।

Zomato Food Delivery Jobs के नुकसान

  • सभी प्रकार के मौसम में काम करना होता है चाहे कड़ी धूप और या बारिश तो ही पैसा कमाते है।
  • काफी मेहनत वाला काम होता है।
  • अपने वाहन का सामान का रखरखाव खुद करना होता है।
  • जिस दिन छुट्टी करते है उस दिन का पैसा नही मिलता।
  • Road में यात्रा करते वक्त जान हानि का खतरा बना रहता है।

Zomato Delivery Boy बनने की नियम व शर्तें

  1. Job registration fees देना जरूरी है।
  2. यदि आप खुद कोई ऑर्डर कैंसल कर देते है तो आपको उसका भुगतान खुद भरना होता है।
  3. Customer के पते पर पहुंचने के बाद कुछ समय इंतजार करना होता है। कम से कम 10 से 15 मिनट।
  4. काम करते समय जोमैटो की t shirt पहने होना और बैग होना अनिवार्य है।
  5. ऑर्डर किए हुए खाने को प्राप्त और डिलीवर समय पर करना।

कई बार पूछे जाने वाले प्रश्न:-

प्रश्न:- Zomato Delivery Boy रोजाना कितना कमाता है?

उत्तर:- अगर एक व्यक्ति जोमैटो में 10 से 12 घंटे काम करता है तो वह 1000 रुपए कमा सकता है। वही अगर वह 6 घंटे काम करता हुआ तो 600 रुपए या उससे कम कमा पाता है।

प्रश्न:- क्या बिना vehicle के जोमैटो डिलीवरी बॉय जॉब की जॉब कर सकते है?

उत्तर:-जी हां दोस्तो अगर आपके पास वाहन नहीं है तो आप इलेक्ट्रिक स्कूटर rent पर लेकर भी Zomato में डिलीवरी बॉय की जॉब कर सकते है। इसका किराया रोजाना लगभग 200 रुपए तक होता है।

प्रश्न:- zomato हमारे काम के पैसे कब देता है?

उत्तर:- जोमैटो अपने food delivery boy के कमाए हुए पैसे को उनके बैंक अकाउंट में सप्ताह में भेज देता है।

प्रश्न:- zomato में हर महीना कितना कमा सकते है?

उत्तर:- अगर आप full time Zomato में food delivery का काम करते है तो 30 हजार रुपए तक कमा सकते है। वही part time काम करने पर 10 से 15 हजार भी कमाए जा सकते है।

निष्कर्ष:-

तो दोस्तो अब आप समझ की गए होंगे कि zomato में delivery boy की job कैसे पाए? और आपको इसमें कैसे काम करना होता है व आप इसमें कितना कमा सकते है यदि आपको इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। इस आर्टिकल से जुड़ा कोई भी सवाल पूछने के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते है।

Leave a Comment