फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं? जानें सिर्फ 2 मिनट में ग्रुप कैसे बनाते हैं?

यदि आप फेसबुक चलाते हैं, तो आपने फेसबुक पर बहुत सारे ग्रुप्स को देखा होगा और आपने भी फेसबुक पर कोई ना कोई ग्रुप ज्वाइन करके रखा होगा। या फिर किसी ने आपको किसी फेसबुक ग्रुप में ऐड किया होगा, तो आपके मन में भी यह सवाल पैदा होता होगा कि, आखिर यह फेसबुक ग्रुप क्या होता है और फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

जानकारी के लिए बताना चाहते हैं की, फेसबुक ग्रुप एक पब्लिक या प्राइवेट स्पेस होता है, जहां पर फेसबुक ग्रुप के मालिक के द्वारा अपनी इच्छा के मुताबिक कुछ भी पोस्ट किया जा सकता है अर्थात फेसबुक ग्रुप का सारा कंट्रोल फेसबुक ग्रुप बनाने वाले व्यक्ति के पास होता है। 

यदि आप भी फेसबुक पर ग्रुप का निर्माण करना चाहते हैं तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से इस टॉपिक पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं? पूरी जानकारी

फेसबुक पर लोगों के द्वारा अथवा कंपनी के द्वारा अलग-अलग उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ग्रुप का निर्माण किया जाता है। जैसे की, एक सामान्य व्यक्ति अपनी बात एक साथ अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए फेसबुक ग्रुप बनाता है या फिर फेसबुक ग्रुप से पैसा कमाने के लिए फेसबुक ग्रुप का निर्माण करता है। 

वही कंपनी के द्वारा फेसबुक ग्रुप का निर्माण अपने कर्मचारियों के लिए किया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की नोटिफिकेशन को वह एक साथ लाखों कर्मचारी तक पहुंचा सके। इस प्रकार से हर कंपनी या व्यक्ति का फेसबुक ग्रुप बनाने का उद्देश्य अलग-अलग होता है।

फेसबुक पर ग्रुप बनाने का step by step तरीका

नीचे हम आपको फेसबुक लाइट एप्लीकेशन के द्वारा किस प्रकार से फेसबुक पर ग्रुप का निर्माण किया जाता है, इसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप स्क्रीनशॉट के साथ में दे रहे हैं, ताकि हर स्टेप की आपको सही जानकारी हो और आप आसानी से फेसबुक ग्रुप क्रिएट कर ले।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

1: फेसबुक पर ग्रुप का निर्माण करने के लिए फेसबुक एप्लीकेशन को ओपन करके राइट साइड में सबसे ऊपर जो 3 लाइन दिखाई दे रही है, उस पर क्लिक करना है।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

2: अब अलग-अलग प्रकार के ऑप्शन में से आपको ग्रुप वाले ऑप्शन पर क्लिक करने की आवश्यकता होती है।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

3: अब अगली स्क्रीन पर सबसे ऊपर आपको प्लस वाला आइकन मिलेगा, इसी पर क्लिक करने की जरूरत है।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

4: अब अगले स्क्रीन पर सबसे ऊपर आपको जो खाली बॉक्स दिखाई दे रहा है, उसमें अपने ग्रुप का नाम आप जो भी रखना चाहते हैं उसे दर्ज करना हैं। और प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करके यदि आप अपने ग्रुप को प्राइवेट रखना चाहते हैं तो प्राइवेट वाले ऑप्शन पर और पब्लिक रखना चाहते हैं तो पब्लिक वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

5: इसके बाद नीचे आकर के आपको Create बटन पर क्लिक कर देना है।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

6: अब अगली स्क्रीन पर आपको अपने ग्रुप में लोगों को शामिल करने के लिए इनवाइट करने के लिए कहा जा रहा है, आप जिस व्यक्ति को इनवाइट करना चाहते हैं उसके सामने जो इनवाइट वाली बटन है, उसका इस्तेमाल करके इनवाइट कर सकते हैं। अगर इनवाइट नहीं करना चाहते हैं तो ऊपर जो डन बटन दिखाई दे रही है, उस पर क्लिक करना है।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

7: अब अगले स्क्रीन पर आपको एक खाली बॉक्स दिखाई देगा, जिसमें आपको अपने ग्रुप का डिस्क्रिप्शन डालना है अर्थात आपका ग्रुप किससे संबंध है और आपके ग्रुप में कैसी पोस्ट होंगी। डिस्क्रिप्शन डालने के बाद ऊपर दिखाई दे रही डन बटन पर क्लिक कर दे।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

8: अब एक बार फिर से Done बटन पर क्लिक कर दें।

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद फेसबुक पर आपका ग्रुप बन जाता है। अब आप अपने फेसबुक ग्रुप में लोगों को शामिल कर सकते हैं और अपने फेसबुक ग्रुप में जो फोटो/वीडियो पोस्ट करना चाहते हैं उसे पोस्ट कर सकते हैं या लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं या कोई एक्टिविटी कर सकते हैं।

फेसबुक ग्रुप डिलीट कैसे करें?

कारण चाहे कोई भी क्यों ना हो, यदि फेसबुक पर आपके द्वारा जो ग्रुप बनाया गया है, उसे आप डिलीट करना चाहते हैं, तो आखिर कैसे आप फेसबुक ग्रुप को डिलीट करेंगे, इसकी प्रक्रिया भी आपको अवश्य ही जाननी चाहिए, तो चलिए आगे बढ़ते हैं आर्टिकल में और जानकारी प्राप्त करते हैं कि, फेसबुक ग्रुप डिलीट कैसे करते हैं।

1: फेसबुक ग्रुप को फटाफट से डिलीट करने के लिए आपको अपने फेसबुक ग्रुप के डैशबोर्ड पर चले जाना है।

फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं?

2: इसके बाद आपको ऊपर अपने फेसबुक ग्रुप के नाम के पहले जो तीन लाइन दिखाई पड़ रही है, उस पर क्लिक करना है।

3: अब आपकी स्क्रीन पर जो अगला पेज आया हुआ है, उसमें सबसे ऊपर ही आपको तीन डॉट दिखाई पड़ रहा है, इस पर अब क्लिक कर देना है।

4: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार के ऑप्शन आ जाते हैं, जिनमें से आपको जो डिलीट ग्रुप वाला ऑप्शन दिखाई पड़ रहा है, उस पर क्लिक करने की आवश्यकता है।

5: इसके पश्चात नीले रंग के बॉक्स में आपको डिलीट ग्रुप वाला विकल्प दिखाई पड़ता है, अब इस पर क्लिक करना है।

इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक बार फेसबुक लाइट एप्लीकेशन से बिल्कुल बाहर चले आना है और फिर दोबारा से फेसबुक एप्लीकेशन को ओपन करके देखना है। वहां पर आपको अपना ग्रुप नहीं दिखाई देगा, जिसका मतलब है कि ग्रुप सक्सेसफुली डिलीट हो चुका है।

फेसबुक ग्रुप की कीमत कितनी है?

यदि आपके द्वारा खुद से फेसबुक ग्रुप का निर्माण किया जाता है, तो ऐसा करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की पेमेंट करने की कोई भी आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि फेसबुक अपने यूजर को फ्री में ग्रुप क्रिएट करने की सुविधा देता है।

परंतु यदि आप पहले से ही किसी बने बनाए फेसबुक ग्रुप की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपको संबंधित फेसबुक ग्रुप के मालिक के द्वारा जो पेमेंट देने के लिए कहा जा रहा है, उसे देने की आवश्यकता होगी।

 याद रखें कि, फेसबुक ग्रुप में जितने ज्यादा मेंबर होंगे, उतना ही ज्यादा पैसे की डिमांड फेसबुक ग्रुप के मालिक के द्वारा किया जा सकेगा। अगर ऐसा कोई फेसबुक ग्रुप है, जो किसी स्पेसिफिक टॉपिक पर आधारित है, तो फिर उसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है।

फेसबुक पर ग्रुप बनाने से क्या फायदा है?

फेसबुक ग्रुप बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, आपको अपने किसी स्पेशल बात को अलग-अलग लोगों को कहने की आवश्यकता नहीं होती है। 

आपके फेसबुक ग्रुप में जो लोग शामिल है, उन लोगों तक अपना मैसेज पहुंचाने के लिए बस आपको फेसबुक ग्रुप में एक ही पोस्ट करने की आवश्यकता होती है। इसके बाद फेसबुक ग्रुप में शामिल सभी लोगों को वह मैसेज चला जाता है।

दूसरा फेसबुक ग्रुप का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, आप फेसबुक ग्रुप में एफिलिएट मार्केटिंग का लिंक शेयर करके कमाई कर सकते हैं या फिर किसी एप्लीकेशन के डाउनलोडिंग लिंक को शेयर करके पैसा कमा सकते हैं अथवा अपने यूट्यूब वीडियो के लिंक को अथवा ब्लॉग पोस्ट के लिंक को भी फेसबुक ग्रुप में शेयर कर सकते हैं।

जिससे अलग-अलग प्लेटफार्म पर आपकी कमाई के आंकड़े में बढ़ोतरी होती है। यही नहीं आप चाहे तो फेसबुक ग्रुप की बिक्री भी करके पैसा कमा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपका फेसबुक ग्रुप किसी स्पेसिफिक टॉपिक पर होना चाहिए और उसमें ज्यादा मेंबर होने चाहिए।

फेसबुक ग्रुप पर लोगों की संख्या कैसे बढ़ाएं?

फेसबुक ग्रुप पर मेंबर की संख्या में इजाफा करने के लिए आपको अपने सभी दोस्तों को फेसबुक ग्रुप join करने के लिए कहना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने फेसबुक ग्रुप में अच्छी-अच्छी पोस्ट करनी चाहिए, ताकि लोग आपकी पोस्ट से अट्रैक्ट होकर आपके ग्रुप को ज्वाइन कर ले।

इसके अलावा अपने दोस्तों को आपको उनके दोस्तों को भी फेसबुक ग्रुप में शामिल करने के लिए कहना चाहिए तथा अपने फेसबुक ग्रुप की पोस्ट को और ग्रुप को अलग-अलग सोशल मीडिया पर भी आपको शेयर करना चाहिए। इस प्रकार से फेसबुक ग्रुप में मेंबर की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

FAQ:

Q: फेसबुक ग्रुप कौन बना सकता है?

ANS: ऐसा व्यक्ति जिसके पास फेसबुक की आईडी अर्थात फेसबुक प्रोफाइल है वह फेसबुक ग्रुप का निर्माण कर सकता है।

Q: मैं फेसबुक पर ग्रुप में पोस्ट डिलीट क्यों नहीं कर सकता?

ANS: आपकी किसी उल्टी एक्टिविटी के कारण हो सकता है कि, फेसबुक ने आपको पोस्ट डिलीट करने से रोक दिया हो। इसलिए आप फेसबुक पर पोस्ट डिलीट नहीं कर पा रहे होंगे।

Q: क्या कोई एडमिन किसी ग्रुप को डिलीट कर सकता है?

ANS: जी हां! फेसबुक के ग्रुप के एडमिन के पास यह अधिकार होता है कि वह अपने द्वारा बनाए गए फेसबुक ग्रुप को जब चाहे तब डिलीट कर दें।

Q: क्या फेसबुक ग्रुप बनाने के लिए पैसा देना होता है?

ANS: नहीं आप बिल्कुल मुफ्त में फेसबुक ग्रुप मोबाइल से तैयार कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

तो साथियों इस लेख को पढ़ने के बाद फेसबुक पर ग्रुप कैसे बनाएं? अब आप भली भांति समझ गए होंगे। इस लेख को पढ़कर मन में कोई सवाल है तो बेझिझक आप हमें कमेंट बॉक्स में बताएं साथ ही जानकारी को शेयर भी जरूर कर दें।

Leave a Comment