Asia का सबसे बड़ा YouTuber कौन है? Top 10 List

आज हम इस लेख में Asia का सबसे बड़ा YouTuber कौन है? Biggest youtuber in asia? की बात करने वाले है क्योंकि आप में ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं होगी कि एशिया एक काफी बड़ा महाद्वीप है जिसमे कई देश शामिल है और भारत भी एशिया का बहुत बड़ा देश हैं। क्या आपने कभी सोचा है इतने बड़े एशिया महाद्वीप में करोड़ों लोग रहते है ऐसे में एशिया का सबसे बड़ा YouTuber कौन हो सकता है।

जनसंख्या की दृष्टि से एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। 456 करोड़ लोग एशिया में ही रहते है। जिसमे भारत और चीन सबसे बड़े देश हैं। आप लोगो को इंडिया के सबसे बड़े youtuber की जानकारी तो अवश्य ही होगी लेकिन क्या आप जानते है एशिया का सबसे बड़ा youtuber कौन हो सकता है। तो चलिए जानना शुरू करते है एशिया के सबसे बड़े और अमीर यूट्यूबर?

Asia के सबसे बड़े YouTuber कौन है?

दोस्तों हम आपको एशिया के सबसे biggest youtuber के बारे में बताने वाला हूं। मैं आपको उस यूट्यूबर की सभी जानकारी दूंगा और उस यूट्यूबर की सफलता के बारे में भी बताऊंगा जिससे आपको motivation भी मिलता रहे।

1. Carry Minati (Ajay Nagar)

Ranked No.1
YouTube Channel  Carry Minati 
Real Name Ajay Nagar 
Start Youtube 14 Oct 2014
Total Subscriber 40 million +
House Haryana
Total videos 188+
Net Worth 4 million dollar
Niche Roaster

दोस्तों Carryminati भारत के ही नही एशिया के भी सबसे बड़े यूट्यूबर है। इनके यूट्यूब पर 4 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर है carryminati का इसके अलावा एक और यूट्यूब चैनल है जिसका नाम carryislive है carryminati के इस चैनल में भी 1 करोड़ से अधिक subscriber हो चुके है। Carry Minati हरियाणा के रहने वाले हैं और इन्होंने अपनी यूट्यूब journey 2014 में शुरू करी थी और आज देखते ही देखते ये एशिया के सबसे बड़े youtuber बन चुके है।

ये भी जाने:- उत्तराखंड का सबसे बड़ा YouTuber कौन है?

2. Jess No Limit (Tobias Justin)

Ranked  No.2
YouTube Channel  Jess No Limit 
Real Name  Tobias Justin
Start Youtube  7 Sep 2017
Total Subscriber  37 Million +
House Jakarta, Indonesia 
Total videos  2.3k +
Networth 2.3 million dollar
Niche Gamer

Asia के सबसे बड़े यूट्यूबर में 2 नंबर पर इंडोनेशिया के Jess No Limit चैनल के मालिक Tobias Justin आते है Tobias एक गेमर है यह अपने चैनल पर कई गेमिंग वीडियो अपलोड करते रहते है। यह इंडोनेशिया के jakarta शहर में रहते है। इनके यूट्यूब पर 37 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर है जो कि इन्हे एशिया के दूसरे बड़े यूट्यूबर्स में बनाते है। इसके अलावा इनकी गर्लफ्रेंड भी है और इनकी गर्लफ्रेंड का भी यूट्यूब पर चैनल है जिसमे 5 मिलियन से अधिक subscriber हैं।

3. Total Gaming (Ajju Bhai)

Ranked  No.3
Channel Name Total Gaming 
Real Name Ajay
Start Youtube  2018 December 
Total Subscriber  36 million +
House Gujrat 
Total videos 1.2k +
Net Worth  3 million dollar 
Niche  Gamer

Total Gaming Asia का 3rd सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल है इस चैनल के संस्थापक Ajju Bhai हैं जो गेमिंग की दुनिया के सबसे बड़े YouTuber हैं और यह अपने चैनल पर फ्री फायर गेम खेलते है और लोगो का मनोरंजन करते है। Ajju Bhai ने अभी तक अपना face लोगों को नहीं दिखाया है कई लोग के इनका चेहरा देखने का इंतजार कर रहे है। Total Gaming के मालिक अज्जू भाई गुजरात के रहने वाले है। अगर आप एक गेमर है तो आप इन्हे जरूर जानते होंगे साथ ही यह इंडिया के सबसे बड़े gaming youtuber हैं।

4. Ricis Official (Ria Yunita)

Ranked No.4
Channel Name  Ricis Official 
Real Name  Ria Yunita 
Start Youtube  January 2016
Total Subscriber  35.7 million +
House Indonesia 
Total videos 2.8k+
Net Worth  5 million dollar 
Niche  Vlogs

Ricis Official एशिया की 4rt सबसे बड़ी female youtuber हैं और इनका असली नाम ria yunita हैं यह अपने चैनल पर vlogs की वीडियो अपलोड करती है। यह इंडोनेशिया में रहती है। इनके परिवार में इनके पति और एक बच्चा इनके साथ रहता है। इनके यूट्यूब पर 2.8k वीडियो अभी तक upload की जा चुकी है। ria ने अपनी यूट्यूब की यात्रा 2016 में शुरू की थी और आज ये इतनी बड़ी youtuber बन चुकी है।

5. Techno Gamerz (Ujjwal)

Ranked No.5
Channel Name Techno Gamerz
Real Name  Ujjwal
Start Youtube  13 August 2017
Total Subscriber  35 million +
House Delhi
Total videos  947+
Net Worth  2 million dollar
Niche Gaming

Techno Gamerz Asia के 5th सबसे बड़े youtuber में अपना नाम दर्ज करा चुके है इनका असली नाम ujjwal है और ये दिल्ली के रहने वाले हैं। इन्हे गेम खेलने का काफी शौक है ये अपने चैनल पर गेमिंग से जुड़ी वीडियो शेयर करते है जिन्हे बच्चे काफी पसंद करते है। उज्ज्वल अभी तक अपने चैनल पर 947 वीडियो upload कर चुके है इसके साथ इनके चैनल पर लगभग 900 करोड़ से अधिक व्यूज है और ये भारत में 2nd सबसे बड़े gaming youtuber हैं।

6. MR. INDIAN HACKER

Ranked No.6
Channel Name  MR. INDIAN HACKER 
Real Name  Dilraj Singh
Start Youtube  2012
Total Subscriber  32 million+
House  Rajasthan 
Total videos  930+
Net Worth  2 million dollar 
Niche Science Experiment

INDIAN HACKER की 32 मिलियन से अधिक यूट्यूब सब्स्क्राइबर है जो इन्हे एशिया का 6th सबसे बड़ा यूट्यूबर बनाती है। इस चैनल के संस्थापक दिलराज सिंह है जो कि राजस्थान के रहने वाले है और इन्हें science experiment करने में बहुत मजा आता है ये अलग अलग experiment की वीडियो अपने चैनल के माध्यम से लोगों को दिखाते है और लोग इनको वीडियो देखना काफी पसंद करते है। इनके यूट्यूब पर सभी वीडियो काफी मनोरंजन करने वाली होती है। दिलराज सिंह ने अपनी यूट्यूब की यात्रा 2012 में शुरू का दी थी और आज ये काफी नाम कमा चुके है।

7. Round2hell 

Ranked No.7
Channel Name  Round2hell 
Real Name (3 Person) Wasim Ahmad, Nazim Ahmed, Zayn Saifi
Start Youtube 2015
Total Subscriber  30.09 million +
House Uttar Pradesh 
Total videos  67
Net Worth  3 million dollar 
Niche  Comedy Video, Film

Round2hell एशिया के सबसे बड़े यूट्यूबर की लिस्ट में सातवें नंबर पर आते है इस चैनल के 3 संस्थापक है उनका नाम Wasim Ahmad, Nazim Ahmed और Zayn Saifi हैं। ये तीनों हर वीडियो में साथ में काम करते है और कॉमेडी वीडियो बनाकर लोगों को एंटरटेन करते है। इनके चैनल में केवल 67 वीडियो है लेकिन इनको हर वीडियो पर करोड़ों व्यूज़ आते है। ये उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले है। इनकी हर वीडियो trending पर जाती है और इनकी हर वीडियो का लाखों लोग इंतजार करते है।

8. Atta Halilintar (attamimi halilintar)

Ranked  No.8
Channel Name  Atta Halilintar
Real Name  Attamimi halilintar 
Start Youtube  2014 Jan
Total Subscriber  30.05 million +
House  Indonesia 
Total videos  2.2k +
Net worth  1.38 million dollar 
Niche Acting, Rapper or Vlogs 

Atta Halilintar एक इंडोनेशियाई YouTuber हैं साथ ही यह एशिया का 8 सबसे बड़े यूट्यूबर है। यह actor, rapper or vlogger हैं। इनके यूट्यूब पर 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर है। इन्हे साउथ एशिया के सबसे पहले डायमंड प्ले बटन प्राप्त करने का खिताब भी अपने नाम किया है। Atta ने अपनी यूट्यूब की शुरुआत 2014 में करी थी और देखते ही देखते ये एशिया के 8th सबसे बड़े youtuber बन चुके है।

9. Ashish Chanchalani 

Ranked No.9
Channel Name  Ashish Chanchalani 
Real Name  Ashish Chanchalani 
YouTube Start 2014
Total Subscriber  29.98 million
House  Maharashtra 
Total videos  151
Net Worth  5 million dollar 
Niche  Comedy Films Videos

Ashish Chanchalani एक भारतीय यूट्यूबर है और यह एशिया के 9th सबसे बड़े youtuber की लिस्ट में अपना नाम बना चुके है। आशीष अपने चैनल पर कॉमेडी की वीडियो डालते है इन्होंने अपने YouTube की शुरूआत 2014 से करी है और आज ये काफी जाने माने यूट्यूबर बन चुके है। आशीष महाराष्ट्र के रहने वाले है। आशीष चंचलानी की कई वीडियो पर 10 करोड़ से भी अधिक व्यूज शामिल है। 

10. Sandeep Maheshwari

Ranked  No. 10
Channel Name  Sandeep Maheshwari
Real Name  Sandeep Maheshwari 
Start Youtube  2012
Total Subscriber  27.9 Million +
House New Delhi
Total videos  590+
Net Worth  3.6 million dollar 
Niche  Motivational speaker 

Sandeep Maheshwari एक भारतीय मोटिवेशनल स्पीकर और YouTuber हैं साथ ही यह एशिया के 10वें सबसे बड़े यूट्यूबर भी है इनका चैनल दुनिया का सबसे बड़ा non profitable चैनल है जिससे Sandeep Maheshwari एक भी पैसा नही कमाते ये पैसा सिर्फ अपने बिज़नेस से कमाते हैं। संदीप महेश्वरी सभी युवाओं के अंदर जोश और लगन को बड़ाने का काम करते है। इसलिए इनके सब्सक्राइबर इतनी तेजी से बढ़ रहे है। एक समय पर यह इंडिया के सबसे बड़े YouTuber भी बन चुके है।

तो दोस्तों ये हमारे asia के सबसे बड़े YouTuber हैं। हमने आपको एशिया के top 10 YouTuber के बारे में बताया है।

FAQ:-

प्रश्न1:- Asia का सबसे अमीर YouTuber कौन है?

उत्तर:- एशिया में सबसे ज्यादा यूट्यूब से कमाई करने वाले और सबसे अमीर यूट्यूबर Carryminati हैं क्योंकि इनके 2 चैनल है और दोनों ही चैनलों पर करोड़ों views आते है इस हिसाब से carryminati ही एशिया के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं।

प्रश्न2:- दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर कौन है?

उत्तर:- दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूबर Mr Beast हैं।

प्रश्न3:- Asia में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर किसके है?

उत्तर:- Carryminati के एशिया में सबसे अधिक subscriber हैं जिनकी संख्या है 40 मिलियन।

प्रश्न4:- पाकिस्तान का सबसे बड़ा YouTuber कौन है?

उत्तर:- पाकिस्तान का सबसे बड़ा यूट्यूबर Salman Noman हैं इनके 17 मिलियन से अधिक subscriber है।

अंतिम शब्द:-

आज हमने इस लेख में जाना कि एशिया के सबसे बड़े YouTuber कौन है? और उनकी नेटवर्थ, आशा करते है सभी जानकारी आपको पूरी जानकारी अच्छी लगी होगी। अगर हमारे इस लेख में कुछ भी गलत information हो तो आप हमे कमेंट में जरूर बताएं। और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Leave a Comment