Temporary Email ID क्या है? कैसे use करें?

क्या आप जानना चाहते हैं Temporary Email ID क्या है? कैसे use करें? तो आपको हमारे इस लेख को जरूर पढ़ना होगा। इस लेख में हम आपको temporary email ID से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले है अथवा टेंपरेरी ईमेल आईडी कैसे बनाएं ये भी बताने वाले है इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

आपने Fake मोबाइल नंबर के बारे में सुना ही होगा उसी तरह से टेंपरेरी ईमेल को भी fake email कहा जाता हैं आप इस temporary email I’d का इस्तेमाल किसी वेबसाइट या ऐप में अकाउंट बनाने के लिए कर सकते है। अगर आप इसके बारे में विस्तार से जानना चाहते है तो चलिए हम आपको बताते है। 

Temporary Email ID क्या है? What is Temporary Email ID?

Temporary Email यानी अस्थायी ईमेल आईडी जिसे Fake Email ID भी कहा जाता है। इस तरह की ईमेल का इस्तेमाल किसी वेबसाइट या ऐप में अकाउंट बनाने के लिए किया जाता है और कुछ समय के बाद यह email गायब हो जाती है। जब आप temp Email का इस्तेमाल करते है तो आपको असली Gmail जैसा ही अनुभव होता है क्योंकि temp mail में Confirmation या OTP से संबंधित भेजे गए ईमेल भी प्राप्त होते है।

Temporary Email ID की कई वेबसाइट आपको गूगल पर मिल जाती है। जिन्हे आप बिल्कुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते है।

Disposable Email ID क्या है? What is Disposable Email ID?

Disposable Email का मतलब हैं कि ऐसा ईमेल एड्रेस जो कि प्रयोग में लेने के बाद कुछ समय में गायब हो जाती है यानी हम कुछ ही समय तक उस disposable email का इस्तेमाल कर सकते है। 

Disposable email को temporary email ही कहा जाता है। लेकिन कुछ लोगो को लगता है ये दोनो एक दूसरे से अलग है। जबकि ये दोनों एक ही होते है और इसे temp mail भी कहा जाता है इसलिए इसमें कभी कंफ्यूज न हों।

Temporary Email ID कैसे बनाएं? How to generate a temporary email id?

दोस्तों यदि आप किसी ऐप या वेबसाइट में अपनी ओरिजिनल जीमेल आईडी द्वारा अकाउंट बना चुके हैं लेकिन आप दोबारा अकाउंट बनाना चाहते हैं तो आपको इसमें परेशानी आती है क्योंकि आप एक ही जीमेल से दो बार अकाउंट नहीं बना सकते। ऐसे में टेंपरेरी ईमेल आईडी आपकी मदद करता है इसलिए हम आपको टेंपरेरी ईमेल आईडी कैसे बनाएं की जानकारी देने वाले हैं।

आपको गूगल पर ऐसी कई वेबसाइट देखने का मिल जाएगी जहां से आप टेंपरेरी जीमेल आईडी जेनरेट कर सकते हैं हम आपको ऐसी कुछ वेबसाइट का नाम बताने वाले है।

  • सबसे पहले आपको गूगल पर आ जाना हैं।
  • उसके बाद आपको temp mail सर्च करना है।
  • अब आपके सामने कई वेबसाइट आ जाएंगी आपको सबसे पहली साइट पर क्लिक करना है।
  • और उसके बाद आप temp mail का इस्तेमाल कर सकते है।
  • OTP प्राप्त करने के लिए आपको ऊपर की तरह स्क्रॉल करना होगा।

Best Temporary Email Generate Website

आपको Google पर वैसे तो कई temp mail वेबसाइट देखने को मिल जाएंगी जिन्हे आप इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन हम उनमें से सबसे बेहतर और फास्ट temp mail के बारे में पता है जिन्हे आप भी इस्तेमाल कर सकते है।

  • Temp Mail ⇒ https://temp-mail.org
  • Moakt ⇒https://moakt.com 
  • Temporary Disposable Email ⇒https://emailnator.com
  • Free Temp mail ⇒https://internxt.com/temporary-email

Temporary Email ID इस्तेमाल करने के फ़ायदे? 

अगर आप temp mail इस्तेमाल करते है तो आपको इसके कई फायदे मिलते है जिन्हे हम आपको एक-एक करके बताने वाले है।

  • आपके पास unlimited email ID हैं जिन्हे आप किसी भी ऐप या website में अकाउंट बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते है।
  • Temp Email का इस्तेमाल करने से आपको किसी भी तरह की स्पॉन्सर ऐड, या spam मैसेज से परेशान होने का डर नही हैं।
  • Temp mail बनाते वक्त किसी भी तरह की निजी जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होती। जैसे जीमेल में देनी पड़ती है।
  • कुछ ही सेकंड में email ID तैयार हो जाती है।
  • इसमें आपकी फ़ोन की security को कोई नुकसान नही होता।

Temporary Email ID इस्तेमाल करने के नुकसान।

दोस्तों अगर temp mail इस्तेमाल करने के फ़ायदे जरूर है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है जिन्हे हमे पहले ही जान लेना चाहिए वरना बाद में परेशानी आ सकती है।

  • Temporary Email पुनः प्राप्त करना मुश्किल है। 
  • किसी को मेल भेजने के लिए इसका इस्तेमाल नही कर सकते। 
  • कुछ ही समय में temp mail गायब हो जाता है।
  • Refresh करते ही temp mail हट जाता है और उसकी जगह नया मेल आ जाएगा।

तो दोस्तो ये temporary email इस्तेमाल करने के कुछ फायदे और नुकसान है अगर आप इन्हे पहले ही पढ़ लेंगे तो आपको बाद में परेशान नही होना पड़ेगा।

पुराना Temp Mail दुबारा कैसे प्राप्त करें?

दोस्तों ये जानकारी आपको किसी ने भी नही दी होगी। आप पुराना Temp Mail दुबारा जेनरेट कर सकते है और उसका इस्तेमाल कर सकते है कई बार हम अपने बनाए हुए अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते है और temp Mail न होने के कारण हम forget password भी नही कर सकते। लेकिन इसका भी एक उपाय है चलिए जानते है। लेकिन आपको वह temp mail याद होना चाहिए जिसे आप वापस पाना चाहते है। 

#1. उसके बाद बाद आपको उसी साइट में वापस चले जाना है जहां आपने उस temp mail को जेनरेट किया था 

#2. वहां पर आपको create a custom email देखने को मिलेगा।

#3. जिस पर क्लिक करके आपको अपना वह temp email वहां पर पेस्ट कर देना है और अब आप उस ईमेल का दुबारा इस्तेमाल कर सकते है।

निष्कर्ष:-

दोस्तो आज हमने इस लेख temporary Email ID क्या हैं? इसे कैसे इस्तेमाल करे बताया है। अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकते है और अगर लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तो तक जरूर शेयर करें।

जरूरी प्रश्न:-

प्रश्न1:- Temporary Email कैसे बनाएं?

उत्तर:- Google पर सर्च करें Temp Mail और सबसे पहली साइट पर क्लिक करके temp mail इस्तेमाल कर सकते है।

प्रश्न2:- अस्थायी इमेल क्या होता है?

उत्तर:- अस्थायी ईमेल एक ऐसा ईमेल एड्रेस होता है जिसे हम सिर्फ कुछ ही समय के लिए इस्तेमाल कर सकते है। कुछ मिनट या घंटो में वह ऑटोमेटिक गायब हो जाता है।

प्रश्न3:- Fake Email कैसे बनाएं?

उत्तर:- Fake Email बनाने के लिए आपको गुगल पर temp mail सर्च करना होगा और सबसे पहली साइट पर आ जाना है और आप fake email बना सकते है।

प्रश्न4:- क्या temporary email सुरक्षित है?

उत्तर:- जी बिल्कुल, temporary email पूरी तरह से सुरक्षित होता है क्योंकि इसमें आपको अपनी कोई भी निजी जानकारी नही देनी होती।

Leave a Comment