Photo se background kaise hataye? अगर आप अपनी किसी फ़ोटो का बैकग्राउंड remove करना चाहते है जिसके बाद आप उस फ़ोटो अपना मनचाहा बैकग्राउंड लगा सकें। तो आज हम आपको बताएंगे कि फ़ोटो से बैकग्राउंड कैसे हटाएं?
आज मैं आपको फ़ोटो से बैकग्राउंड हटाने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताने वाला हूं। जिसके बाद आपको फ़ोटो से बैकग्राउंड हटाने के लिए किसी दूसरी जगह जाने की जरूरत नही होगी।
गुगल प्ले स्टोर में कई ऐसे फोटों एडीटिंग ऐप है जिनके द्वारा फ़ोटो से बैकग्राउंड हटाया जा सकता है लेकिन वह तरीका काफी मुश्किल होता है जिसमे हमे बड़ी सावधानी से फ़ोटो को देख देख कर बैकग्राउंड रिमूव करना होता है। लेकिन हम आपको ऐसे तकनीक के बारे में बताएंगे जिसमे आपको जरा भी मेहनत करने की जरूरत नही होगी। तो चलिए जानते हैं। How to remove background from photo?
Photo/Image से बैकग्राउंड कैसे हटाएं?
ऐसे कई एप्लिकेशन आप Play Store से डाउनलोड कर सकते है जिनके द्वारा image से बैकग्राउंड रिमूव किया जा सके लेकिन हम आपको बिना कोई ऐप डाउनलोड किए, बैकग्राउंड रिमूव करने का तरीका बताने वाले है। बस आपको इंटरनेट का इस्तेमाल करना होगा। सभी तरीके steps के जरिए बताएं जायेंगे इसलिए इस लेख को ध्यान से जरूर पढ़ें।
Website के जरिए फ़ोटो से बैकग्राउंड कैसे हटाएं?
दोस्तों गूगल पर कई ऐसी वेबसाइट्स है जिससे आप फ्री में किसी भी फोटो से background remove कर सकते है। हम आपको ऐसे ही 2 बेस्ट वेबसाइट के बारे में बताने वाले है तो चलिए जानते है।
#1) Remove.bg द्वारा फ़ोटो से बैकग्राऊंड कैसे हटाएं?
- सबसे पहले अपने फोन में गूगल को ओपन करें और Remove bg सर्च करें।
- उसके बाद आपको सबसे पहली साइट remove.bg पर क्लिक करना है।
- Remove.bg की साइट खुलने के बाद आपको upload पर क्लिक करना होगा
- जिसके बाद आपको अपनी उस फ़ोटो को select कर लेना है जिसका आप बैकग्राउंड हटाना चाहते है।
- Photo select करने के बाद Done पर क्लिक करें।
- अब आपकी फ़ोटो से बैकग्राउंड रिमूव हो चुका है आप देख सकते है। Download पर क्लिक करके उस फ़ोटो को डाउनलोड कर लें।
इस तरह आप बड़ी ही आसानी से remove.bg वेबसाइट के जरिए अपनी किसी भी फोटो से बैकग्राउंड को हटा सकते है।
#2) Slazzer द्वारा फ़ोटो से बैकग्राऊंड कैसे हटाएं?
- सबसे पहले आपको गुगल पर Slazzer सर्च करना है।
- उसके बाद आपको सबसे पहली Site Slazzer पर क्लिक करना होगा
- अब आपके सामने upload का ऑप्शन आयेगा जिसमे आपको अपनी फोटों को सिलेक्ट कर लेना है।
- फोटों select करने के बाद आपको Done पर क्लिक कर देना है कुछ समय लेने के बाद आपकी उस फोटो से background सफलतापूर्वक हट चुका होगा।
- और अब आप इसे Download भी कर सकते है।
तो दोस्तों वेबसाइट द्वारा फ़ोटो से बैकग्राउंड remove करने का यह दूसरा तरीका भी इस्तेमाल करना काफी आसान है।
फोटों से बैकग्राउंड हटाने वाले ऐप्स
Image से बैकग्राउंड हटाने वाले कई ऐप Play Store पर उपलब्ध है। जिसमे से ज्यादतार ऐप फ़ोटो को खराब कर सकते है। इसलिए हम सिर्फ 2 बेस्ट ऐप के बारे में बात करने जा रहे है और उन्हें इस्तेमाल कैसे करें ये भी जानेंगे।
Background Eraser app का इस्तेमाल कैसे करें।
App Name | Background Eraser |
Size | 5.3MB |
Downloader | 100 Million |
Rating | 4.3 ⭐ |
Available | Play Store |
Photo से Background Remove करने वाले सभी ऐप्स में ये ऐप सबसे बेस्ट है। इसके 10 करोड़ से अधिक डाउनलोड है और रेटिंग भी काफी अच्छी है बैकग्राउंड हटाने के लिए आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते है।
- सबसे पहले आपको इस ऐप को Open करना है।
- अब आपको load a photo पर क्लिक करके अपनी फोटो को select कर लेना है।
- उसके बाद उस फोटो के सिर्फ जरूरी हिस्से को crop कर लें।
- अब आपको auto selfie पर click करना है या आप manual या magic पर क्लिक करके भी फ़ोटो से बारीकी से background को हटा सकते है।
- जब फ़ोटो एडिट हो जाए तो आपको Done पर क्लिक करना है और उस फोटो को सेव कर लें।
तो दोस्तों इस तरह से आप बड़ी ही आसानी से background Eraser ऐप की मदद से अपनी फोटों से background हो हटा सकते है एप की मदद से आप अपनी फोटो में और अच्छे ढंग से background को रिमूव कर पाएंगे।
Remove.bg app का इस्तेमाल कैसे करें
App Name | remove.bg |
Size | 2.9MB |
Downloader | 1CR+ |
Rating | 4.2⭐ |
Available | Play Store |
अभी हमने आपको remove.bg की वेबसाइट से बैकग्राउंड रिमूव करने की जानकारी ऊपर दी हुई है आप उसे भी पढ़ सकते है अगर आप remove.bg ऐप से फोटो का background remove कैसे करें जानना चाहते है तो हम उसकी जानकारी आपको देने वाले है।
- सबसे पहले आपको Remove.bg ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड व install कर लेना है।
- अब आपको इस ऐप को open कर लेना है।
- उसके बाद आपको upload का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके अपनी फ़ोटो को select कर लेना है।
- फ़ोटो सिलेक्ट करते ही आपकी फोटो से background remove हो चुका होगा। यदि आप खुद बैकग्राउंड को रिमूव करना चाहते है तो आपको edit पर क्लिक करना होगा।
- फ़ोटो से बैकग्राउंड remove हो जाने के बाद आपको download पर क्लिक करके फोटो को सेव कर लेना है।
इस तरह आप remove.bg की मदद से बड़ी सरलता से बैकग्राउंड हटा सकते है।
Background कैसे change करने के Best Apps?
अगर आप अपनी फ़ोटो से बैकग्राउंड को बदलकर कोई दूसरा बैकग्राउंड लगाना चाहते है तो मैं आपको बेस्ट ऐसे ऐप के बारे में बताने जा रहा हूं। जिनके द्वारा आप बड़ी ही आसानी से अपनी पसंदीदा बैकग्राउंड लगा सकते है। तो चलिए बिना ज्यादा समय लिए जानते है best background change apps?
- Snapseed
- PicsArt
- Photo Editor Pro
- Lightroom Photo and Video Editor
- Remove.bg
- Photo background Changer Editor
- Background Eraser Photo Editor
इन सभी ऐप्स का इस्तेमाल करके आप फोटो से background change कर सकते है। इन सभी ऐप्स का इस्तेमाल करना काफी आसान है और इन ऐप्स को काफी लोगो द्वारा इस्तेमाल भी किया जाता है।
कुछ जरूरी प्रश्न-
प्रश्न1:- फोटों से Automatic बैकग्राउंड कैसे बदले?
उत्तर:- photo Automatic से बैंकग्राउंड बदलने के लिए आपको remove.bg ऐप को इंस्टॉल करना होगा जिससे आप बिना मेहनत किए background बदल सकते है।
प्रश्न2:- सबसे best photo editor App कौन-से है?
उत्तर:- प्ले स्टोर पर सबसे बेस्ट फ़ोटो एडिटिंग ऐप्स है snapseed इसे कई professional photo editing के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके आलावा आप PicsArt app का इस्तेमाल भी कर सकते है।
प्रश्न3:- अपने फोटो में दूसरा बैकग्राउंड कैसे लगाएं?
उत्तर:– फोटों में दूसरा बैंकग्राउंड लगाने के लिए आपको remove.bg को डाउनलोड व install करना होगा जिसके बाद आप अपनी किसी भी फोटों से background बदल सकते है
प्रश्न:4- बिना ऐप के फोटो से background कैसे बदले?
उत्तर:- आपको गूगल पर आकर slazzer सर्च करना होगा जिसके बाद आपको सबसे पहली ऑफिशियल वेबसाइट में आ जाना है उसके आप आप अपलोड में क्लिक करके फोटो का चयन करे और बैकग्राउंड बदल लें।
अंतिम शब्द:-
आज हमने इस लेख के माध्यम से आपको ये बताने का प्रयास किया कि फ़ोटो से बैकग्राउंड कैसे हटाएं? अथवा कैसे change करें? आशा करते है सभी जानकारी आपको समझ आ गई होंगी। इस लेख से जुड़े किसी भी प्रश्न को आप कमेंट में पूछ सकते है।
[…] बार में इस व्हाट्सएप के माध्यम से आप 700 फोटो को सेंड कर सकते हैं। सरल शब्दों में […]