Canva क्या है? Canva से पैसे कैसे कमाएं? सम्पूर्ण जानकारी

आज मैं आपको घर बैठे पैसा कमाने के ऐसा तरीका बताने जा रहा हूं। जिससे आप बड़ी ही आसानी से घर बैठे काम करके हजारों रुपए कमा सकते है। दोस्तो हम आपको Canva क्या है? Canva से पैसे कैसे कमाएं? और Canva कैसे काम करता है? से जुड़ी सारी जानकारियां इस ब्लॉग के माध्यम से बताने का प्रयास करेंगे। अगर आप भी ऑनलाइन काम करके पैसा कमाना चाहते है तो हमारे साथ इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Canva ग्राफिक्स डिज़ाइन का पॉपुलर tools में से एक है जिसका इस्तेमाल फोटो एडिटिंग, logo design, youtube thumbnail बनाने के लिए सबसे अधिक किया जाता है और इन्ही तरीकों का इस्तेमाल करके घर बैठे पैसा कमाना काफी आसान है बस आपको इस ब्लॉग को आखिरी तक पढ़ना है।

What is Canva?

Tool Name  Canva 
Feature LOGO, Thumbnail, Poster Design 
Web. URL www.canva.com
Download Link Download Now
Rating 4.5 Rating and Reviews

 

Canva क्या है? What is Canva?

Canva एक ऐसा ऐप या tool है जिसकी मदद से हम logo, youtube thumbnail or poster design जैसी चीजे बड़ी ही आसानी से बना सकते है। आपने किसी कंपनी का लोगो या यूट्यूब थंबनेल जरूर देखा होगा जिसे ज्यादातर canva की मदद से बनाया जाता है अगर आप ग्राफिक्स डिज़ाइन के बारे में जानते है तो आपने कैन्वा के बारे में जरूर सुना होगा क्योंकि ग्राफिक डिज़ाइन कोर्स में Canva tool के बारे में सिखाया जाता है। Canva का इस्तेमाल कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर और मोबाइल में ऐप के द्वारा किया जाता है आज canva के 10 करोड़ से भी अधिक active यूजर है।

Canva पर आप फोटो एडिटिंग भी कर सकते है। Canva आपको बाकी फोटो एडिटिंग ऐप के मुकाबले में ज्यादा अच्छे फीचर देता है इसके आलावा आपको Canva में कई अलग अलग फीचर दिए गए है जिसकी मदद से आप कुछ ही समय में Visual Arts, Presentation, Book Covers, Poster बना सकते है। कई लोग canva की मदद से फ्रीलांसिंग work करके लाखों रुपए कमा रहे है जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले है।

Canva का इस्तेमाल कैसे करें? How to use Canva?

Canva का इस्तेमाल करना काफी आसान है आप canva की वेबसाइट से इसे इस्तेमाल कर सकते है या प्ले स्टोर से डाउनलोड करके भी Canva का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए सबसे पहले जानते है वेबसाइट के द्वारा canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Online Website से Canva का इस्तेमाल कैसे करें

Step1 सबसे पहले आपको Browser में आकर Canva Search करना है।

Step2 अब आपको सबसे पहली ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें? और Canva से पैसे कैसे कमाएं?

Step3 उसके बाद आपको Canva में अपना account बना लेना है उसके लिए आपको login पर क्लिक करना होगा।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Step4 Login पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी gmail ID से account बना लेना है।

Step5 उसके बाद आपको कई सारे templates or design देखने को मिल जायेंगे जिन्हे आप free of cost इस्तेमाल कर सकते है।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Step6 अब आपको जिस भी डिज़ाइन या टेम्पलेट की जरूरत है उसे सिलेक्ट कर लें। आपको उस design से जुड़े कई और templates मिल जायेंगे जिन्हे आप इस्तेमाल कर सकते है कुछ templates paid भी हो सकते है।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Step7 अब अपने पसंद के templates को चुनने के बाद आप उसे अपनी जरूरत के अनुसार एडिट कर सकते है। बस आपको ध्यान देना है आपको किसी भी इसी चीज को select नही करना है जो कि paid हो वरना download के दौरान समस्या आ सकती है।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Step8 जब आप उस template को एडिट कर लेंगे तो आपको उसे डाउनलोड करने के लिए सबसे ऊपर left में दिए गए 3 डॉट पर क्लिक करना होगा।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Step9 जिसके बाद आपको डाउनलोड पर क्लिक करना है। और जिस भी file में आप उसे डाउनलोड करना चाहते है उसे select कर ले PNG, JPG या PDF।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

Step10 उसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करें अब वह डिजाइन आपके मोबाइल में डाउनलोड हो चुका है।

Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें?

दोस्तों इस तरह से आप Canva का इस्तेमाल बड़ी ही आसानी से कर सकते है। और यदि आप canva ऐप का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप Canva को प्ले स्टोर की मदद से डाउनलोड कर सकते है और इस ही तरीके से Canva ऐप का प्रयोग भी कर सकते है।

Canva का इस्तेमाल करके पैसा कैसे कमाएं? How to earn money from Canva?

अगर आप घर बैठे पैसा कमाने के बारे में सोच रहे है तो Canva टूल आपकी इसमें मदद कर सकता है क्योंकि इस tool से पैसा कमाने के कई सारे तरीके है जो कि बहुत कम लोगों को पता है। जैसा कि हम जानते है canva की मदद से हम कोई भी डिज़ाइन तैयार कर सकते है जैसे कोई logo हो या कोई पोस्टर जिसके बाद हम इन पोस्टर और लोगों को कई अलग अलग वेबसाइट पर सेल कर सकते है। चलिए canva से पैसा कमाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते है।

YouTube Thumbnail बनाकर पैसा कैसे कमाएं?

Canva हमारी YouTube से पैसा कमाने में बड़ी मदद कर सकता है क्योंकि आज यूट्यूब काफी बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है जब हम isme कोई भी वीडियो देखते है हमे सबसे पहले उस वीडियो का आकर्षण thumbnail दिखाया जाता है जिसके कारण हम उस वीडियो को देखने में उत्सुक हो जाते है Youtube thumbnail एक ऐसी चीज है जिससे किसी भी वीडियो को बड़ी जल्दी वायरल कराया जा सकता है। यदि आप एक best YouTube Thumbnail बना सकते है तो आपको कई बड़े यूट्यूबर्स, एक थंबनेल बनाने के 200 रुपए आसानी से दे सकते है।

इसलिए आपको Canva से यूट्यूब थंबनेल बनाना सीख लेना चाहिए जिससे आप ऑनलाइन अर्निंग पर पाएं।

Poster Design बनाकर पैसा कैसे कमाएं?

Canva की मदद से पोस्टर डिज़ाइन करके सबसे ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है क्योंकि अगर आप ऐसा पोस्टर डिज़ाइन कर सकते है जो काफी आकर्षण दिखाई देता हो और लोगो को अपनी और खींच रहा हो तो आपको कोई भी कंपनी या बिज़नेस पोस्टर डिज़ाइन करने के लिए hire कर सकता है और आप सैलरी बेस्ड या फ्रीलांसिंग काम करके बड़ी ही आसानी से हजारों रुपए कमा सकते है।

Facebook और Instagram पर Canva से पैसे कैसे कमाएं?

अगर आपके पास क्रिएटिव स्किल्स है तो आप फेसबुक और इंस्टाग्राम यूज करके भी Canva की मदद से पैसा कमा सकते है। आपको इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे लोग मिल जाएंगे जो Canva की मदद से पोस्ट और स्टोरी बनाकर सेल करते है और अच्छा खासा पैसा चार्ज करते है बस आपको उसके लिए अपने अकाउंट में सभी चीजे मेंशन करनी होगी कि आपके अंदर डिज़ाइन की स्किल्स है जिससे आप किसी के लिए भी एक बेहतरीन पोस्ट और स्टोरी क्रिएट कर सकते है। 

Canva से Resume बनाकर पैसा कैसे कमाएं?

जब किसी व्यक्ति को जॉब के लिए बेहतरीन resume की जरूरत होती है तो आप Canva की मदद से रिज्यूमे बनाकर उसका ये काम आसान कर सकते है और आप इसके 50 रुपए चार्ज कर सकते है Canva में resume बनाना काफी आसान होता है बस आपको resume template पर select करके उसे अपने अनुशार एडिट करना होता है और PDF में डाउनलोड करके सेव कर सकतें है।

Canva इस्तेमाल करके Fiver से पैसा कैसे कमाएं?

अगर आप फ्रीलांसिंग के बारे में अच्छे से जानते है तो आपको fiverr के बार ने जरूर पता होगा यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर आपको कई ऑनलाइन project पर काम करने को मिल जाता है साथ ही आपको यहां कई ऐसे क्लाइंट मिल जायेंगे जिन्हे canva इस्तेमाल करने वाले या ग्राफिक्स डिजाइनर का तलाश रहती है अगर आप Canva का इस्तेमाल अच्छे से करना सीख गए है तो आपको fiverr पर जाकर अपना अकाउंट बना लेना चाहिए और अपने Canva से बनाए गए डिजाइन को अपनी प्रोफाइल में लगा लेना है जिससे लोग आपके काम को समझ पाएं और आपको hire कर पाएं।

तो दोस्तो इन सभी तरीकों का इस्तेमाल करके आप canva से हर महीने अच्छा पैसा कमा सकते है वैसे तो canva का इस्तेमाल करके और भी तरीकों से पैसा कमाया जा सकता है लेकिन आपको उसके लिए Canva को अच्छे से इस्तेमाल करना सीखना होगा जब आप Canva का इस्तेमाल प्रोफेशनल तरीके से करने लग जायेंगे तो आपको कई और इस तरीकों के बारे में पता लगेगा जिसकी मदद से आप और पैसा कमा पाएं।

निष्कर्ष:-

आज हमने सीखा Canva क्या है? Canva का इस्तेमाल कैसे करें? और Canva से पैसे कैसे कमाएं? आशा करते है आपको हमारी यह जानकारी समझ आई होगी अगर आपको Canva से जुड़ा कोई भी सवाल पूछना चाहते है या आपको कोई जानकारी समझ न आई हो तो आप कमेंट में पूछ सकते जिसका हम जल्द जवाब देंगे।

आज के लिए हमारे इस आर्टिकल में सिर्फ इतना ही अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें।

FAQ:- (बार बार पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न1:- Canva Pro क्या है?

उत्तर दोस्तों Canva Pro, Canva का एक paid version है जिसके लिए आपको पैसे देने होते है यदि आप Canva Pro का इस्तेमाल करते है तो आपको सभी प्रीमियम टेम्पलेट, डिजाइन और अन्य सामग्री का इस्तेमाल करने के अनुमति दे दी जाती है यदि आप प्रोफेशनल काम के लिए इसका उपयोग करना चाहते है तो आप इसे जरूर इस्तेमाल करें अन्यथा न करें।

प्रश्न2:- Canva से डिज़ाइन बनाकर कहां बेचे?

उत्तर Canva से डिजाइन बनाने के बाद आप उसे fiverr या upwork जैसी फ्रीलांसिंग वेबसाइट पर सेल कर सकते है या आप youtube थंबनेल सेल करके भी पैसा कमा सकते है।

प्रश्न3:- Canva किस देश की कंपनी है?

उत्तर Canva एक ऑस्ट्रेलिया की प्राइवेट कंपनी है जो कि sydney शहर में मौजुद है और यहां ही Canva का हेड क्वार्टर भी है।

प्रश्न4:- Canva को कब लॉन्च किया गया था?

उत्तर Canva को साल 2013 में सभी लोगो के लिए लॉन्च कर दिया गया था।

1 thought on “Canva क्या है? Canva से पैसे कैसे कमाएं? सम्पूर्ण जानकारी”

Leave a Comment