हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना क्या है|हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना में आवेदन कैसे करें

हरियाणा राज्य के द्वारा काफी लंबे समय से हरियाणा के ऐसे वर्करों के लिए एक स्पेशल योजना चलाई जा रही है जो हरियाणा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। इस योजना का नाम हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड मैरिज असिस्टेंट योजना है और यह योजना मुख्य तौर पर प्राइवेट वर्करों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।

योजना के अंतर्गत हर महीने कर्मचारी की तनख्वाह में से ₹25 की कटौती होती है परंतु उसे लाखों के फायदे भी होते हैं। अगर आप भी हरियाणा राज्य के प्राइवेट कर्मचारी हैं तो आपको हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड मैरिज असिस्टेंट योजना के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं “हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना क्या है” और “हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  में आवेदन कैसे करें।”

Highlight of Haryana labour welfare board marriage assistance yojana 2022

योजना का नाम:हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना 
साल: 20202 
राज्य: हरियाणा 
उद्देश्य: प्राइवेट कर्मचारियों को सहायता देना लाभार्थी: हरियाणा के प्राइवेट कर्मचारी आधिकारिक वेबसाइट: N/A
हेल्पलाइन नंबर:1800-180-4818

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  2022

लेबर वेलफेयर बोर्ड मैरिज असिस्टेंट योजना सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि अन्य कई राज्यों में भी चलती है परंतु अगर कोई कर्मचारी हरियाणा राज्य में काम करता है तो वह इस योजना में शामिल हो सकता है। योजना के अंतर्गत उसे हर महीने अपनी तनख्वाह में से ₹25 कटवाने पडते हैं जो कि ऑटोमेटिक उसके बैंक अकाउंट से कट जाते हैं और सिर्फ ₹25 कटवा कर के ही वह लाखों की स्कीम का बेनिफिट हासिल कर सकता है। 

यह योजना मेडिक्लेम और ईएसआई से अलग है क्योंकि यह हरियाणा राज्य का लेबर वेलफेयर बोर्ड का फंड होता है जिसके अंतर्गत व्यक्ति को साइकिल खरीदने के लिए और चश्मा खरीदने के लिए तथा जबड़ा और कृत्रिम अंग लगवाने के लिए पैसे प्राप्त होते हैं। इसके अलावा भी उसे अन्य कई सुविधाएं योजना के अंतर्गत मिलती है। यह योजना मुख्य तौर पर हरियाणा राज्य के प्राइवेट कर्मचारियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

पहले के समय में हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड के अंतर्गत लेबर वेलफेयर फंड में साल 2002 में कर्मचारी की तनख्वाह में से हर महीने ₹1 की कटौती होती थी और फैक्ट्री को ₹2 जमा करने पड़ते थे परंतु साल 2007 में योगदान को बढ़ाया गया और उसके पश्चात कर्मचारी की तनख्वाह में से हर महीने ₹5 की कटौती होने लगी और कंपनी के द्वारा ₹10 जमा किए जाने लगे और अब वर्तमान के समय में हर महीने कर्मचारी की तनख्वाह में से ₹25 की कटौती होती है, वही कंपनी के द्वारा ₹50 जमा किए जाते हैं।

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  का उद्देश्य

प्राइवेट वर्कर को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य के साथ ही गवर्नमेंट के द्वारा हरियाणा राज्य में इस योजना को स्टार्ट किया गया है, जो कि काफी लंबे समय से हरियाणा राज्य में काम कर रही है। वैसे तो लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलती रहती है परंतु लोगों को उनकी जानकारी नहीं होती है। 

हरियाणा में भी प्राइवेट नौकरी करने वाले कई लोगों को इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है और उनकी तनख्वाह में से हर महीने ₹25 की कटौती भी होती है और कई बार यह भी देखा गया है कि कुछ महीने पैसा देने के बावजूद पैसा नहीं भरा जाता है, जिसकी वजह से कर्मचारी को योजना का बेनिफिट नहीं हासिल हो पाता है।

जबकि योजना के अंतर्गत जो पैसे कटते हैं वह काफी कम होते हैं। इसलिए प्राइवेट वर्कर को अवश्य ही इस योजना के बारे में पता करना चाहिए ताकि वह योजना के अंतर्गत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  के लाभ/विशेषताएं

हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड मैरिज असिस्टेंट योजना काफी लंबे समय से हरियाणा राज्य में चल रही है।

योजना के अंतर्गत पहले कर्मचारी की तनख्वाह में से ₹1 कटते थे फिर ₹5 कटने लगे और वर्तमान के समय में कर्मचारियों की तनख्वाह से हर महीने ₹25 कटते हैं।

यह योजना मुख्य तौर पर हरियाणा राज्य के प्राइवेट वर्करों के लिए लाभदायक है।

योजना के अंतर्गत उन्हें कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं।

योजना के अंतर्गत उन्हें साइकिल और चश्मा खरीदने से लेकर के कृत्रिम अंग लगवाने तथा जबड़ा लगवाने के लिए भी पैसा प्राप्त होता है।

योजना के द्वारा गवर्नमेंट प्राइवेट वर्करों को आर्थिक सहायता देना चाहती है।

योजना में जमा की जाने वाली राशि काफी कम है परंतु फायदे लाखों में है।

योजना के अंतर्गत अगर व्यक्ति अपनी बेटी की शादी करता है तो ₹51000 मिलेंगे और खुद की शादी करता है तो भी पैसे मिलेंगे।

योजना के अंतर्गत कर्मचारी को अपने परिवार सहित घूमने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। हालांकि घूमने की अवधि 10 दिनों की होनी चाहिए।

योजना के अंतर्गत व्यक्ति के दो लड़कों और तीन लड़कियों की हायर एजुकेशन के लिए पैसा मिलता है। इसके अंतर्गत नौवीं और दसवीं के लिए 4000 और ₹6000 से लेकर के एमबीबीएस तक की एजुकेशन के लिए 10,000 और ₹15000 हर साल मिलते हैं, साथ ही अगर एक विद्यार्थी फार्मेसी या इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता है तो उसे 7000 से लेकर के साडे ₹10000 तक मिलते हैं, साथ ही वर्कर की लड़कियों के लिए यूनिफॉर्म, स्कूल की किताबें और कॉपी के लिए ₹5000 हर साल मिलते हैं।

अगर वर्कर के बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं तो ₹15000 तक की प्राप्ति होती है।

अगर वर्कर के दो बच्चे या तीन लड़कियां होती है तो ₹7000 मिलते हैं।

वर्कर को कृत्रिम अंग लगवाने पर सहायता मिलती है।

दांत की समस्या के लिए 2000, जबड़े की प्रॉब्लम के लिए 5000 वर्कर को मिलते हैं। अगर वर्कर अपने माता-पिता को चश्मा लगाता है तो 1000, कान की मशीन लगवाने के लिए 3000, 
ट्रायसाइकिल के लिए 5000 और सिलाई मशीन के लिए 3500 मिलते हैं।

योजना के अंतर्गत चार प्रकार के अवार्ड भी वर्कर को मिलते हैं, जिसमें पहले अवार्ड का पैसा ₹100000 होता है और उसके बाद 50,000 और उसके बाद वह ₹20000-20000 मिलते हैं।

योजना के अंतर्गत दाह संस्कार के लिए 15000 और दुर्घटना होने पर 30000 मिलते हैं।

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  हेतु पात्रता

योजना सिर्फ हरियाणा राज्य के प्राइवेट वर्कर के लिए ही है।

हरियाणा राज्य के सभी प्राइवेट वर्कर योजना के लिए पात्र होंगे।

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  हेतु दस्तावेज 

आधार कार्ड 
पैन कार्ड 
फोन नंबर 
ईमेल आईडी 
पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो 
सैलरी स्लिप 
वर्कर आईडेंटिटी कार्ड

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना में आवेदन की प्रक्रिया

जहां तक देखा गया है कि इस योजना में आप जिस कंपनी में काम करते हैं उस कंपनी के द्वारा ही आप को शामिल किया जाता है। इसके लिए आपको कंपनी के द्वारा योजना से संबंधित एप्लीकेशन फॉर्म को हासिल करना होता है
 उसके पश्चात आपको एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होता है और सभी दस्तावेज भी अटैच कर देने होते हैं। सामान्य तौर पर अधिकतर कंपनियों में यह सभी काम खुद ही कर लिए जाते हैं और कंपनी खुद ही आपको योजना में शामिल कर देती है।

हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना  टोल फ्री नंबर

हमें इस योजना से संबंधित किसी भी प्रकार के टोल फ्री नंबर के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही हमें हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड मेरिट असिस्टेंट योजना हेल्पलाइन नंबर के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है वैसे ही उस जानकारी को इस आर्टिकल में शामिल किया जाएगा।

FAQ: 

Q: श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना 
कौन से राज्य में चल रही है?

ANS: हरियाणा 

Q: हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: जल्द ही अपडेट किया जाएगा।

Q: हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ANS: जल्द ही अपडेट की जाएगी।

Q: हरियाणा श्रमिक कन्या शादी अनुदान योजना के अंतर्गत सैलरी में से कितने रुपए कटते हैं?

ANS: 25




Leave a Comment