Natural Body Kaise Banaye?

नमस्कार दोस्तों आज का लेख Fitness के विषय पर होने वाला है आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले है Natural Body Kaise Banaye? कई लोगों का यह प्रश्न है कि बिना स्ट्राइड्स और सप्लीमेंट के नेचुरल बॉडी बनाना आसान है? इसलिए आज मैं आपको इस आर्टिकल से natural Body Kaise Banaye? बताने वाला हूं।

कुछ लोग supplement और दवाईयां खाकर बड़ी जल्दी बॉडी बना लेते है लेकिन यह तरीका सभी लोगो के लिए अच्छा साबित नही होता और इसे हम natural body भी नही कह सकते क्योंकि बिना सप्लीमेंट और दवाई के इतनी जल्दी बॉडी बनाना कोई आसान काम नही है। अगर आप भी बिना किसी supplement के बॉडी बनाना चाहते है तो आपको हमारा आज का यह आर्टिकल जरूर से पढ़ना होगा। 

इस लेख के जरिए हम आपको नेचुरल बॉडी बनाने के साथ साथ कुछ डाइट और tips भी देने वाले है जिससे आप अपनी बॉडी को लंबे समय तक fit रख पाएंगे। चलिए बिना समय लिए शुरू करते है आज का यह लेख।

Natural Body Kaise Banaye?

Natural Body बनाने के लिए आपको कई चीजों का ध्यान रखना होता है जिसमे वर्कआउट, डाइट, रेस्ट, स्थिरता और समय। इन पांचों तरीकों का ख्याल यदि आप रखते है तो आप कम से कम समय में जल्दी बॉडी बना पाएंगे। 

अब हम आपको इन सभी तरीको के बारे में विस्तार से बताने वाले है जिन्हे आप इस्तेमाल करके नेचुरल बॉडी बना सकते है।

Workout (वर्कआउट)

वर्कआउट सभी लोगों के लिए एक तरह का नही हो सकता जिस व्यक्ति का वजन ज्यादा है तो उसे कार्डियो और जुंबा करना होता है जिससे उस व्यक्ति का वजन कम हो सके। जो व्यक्ति पतला या कमज़ोर है उसे gym मे मशीनों से वर्कआउट कर लेना चाहिए जिससे उसकी muscle growth हो सके। इसलिए आपको अपने शरीर अनुसार वर्कआउट करना है।

Gym Workout Plan

Monday  Back, Biceps
Tuesday Chest, Triceps
Wednesday  Shoulder, Legs
Thursday  Back, Biceps 
Friday  Chest, Triceps 
Saturday  Legs, Shoulders
Sunday Rest Day

 

Diet (डाइट)

नेचुरल बॉडी बनाने के लिए आपको डाइट पर सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती हैं क्योंकि वर्कआउट सिर्फ 1 या 2 घंटे होता है लेकिन डाइट आपको पूरे दिन मेंटेन रखनी होती है। डाइट भी सभी लोगों के लिए एक प्रकार की नही रहती। सभी लोगों को प्रोटीन की मात्रा अपने शरीर के वजन के डबल लेनी होती है यानी आपका वजन 60 किलो है तो आपको 120 ग्राम प्रोटीन रोजाना लेना होता है और फाइबर, कार्ब, विटामिन भी आपको सही मात्रा में लेना चाहिए।

पतले और कमजोर लोगों को Carb की मात्रा ज्यादा रखनी है। और वजन वाले लोगो को कम से कम carb लेने की जरूरत होनी चाहिए।

Rest (आराम)

कई लोगों को लगता है हम सिर्फ वर्कआउट करें और डाइट सही प्रकार से लेंगे तो natural Body बनाना आसान है जबकि बिना बॉडी को रेस्ट दिए आप एक अच्छी और सुंदर बॉडी नही बना सकते इसलिए आपको नियमित रूप से रोजाना 8 घंटे नींद लेनी चाहिए और sunday को रेस्ट करना चाहिए या इस दिन आप घर में कार्डियो भी कर सकते है।

इसके आलावा sunday को आप Ice bath भी ले सकते है यानी बड़े से बाथटब में आपको पानी भरना है और उसमे बर्फ डालकर उसमे कुछ देर तक बैठना है जिससे आपका शरीर जल्दी से रिकवर हो जाता है।

Consistency (स्थिरता)

Consistency यानी नेचुरल तरीके से बॉडी बनाने के लिए आपके अंदर स्थिरता होनी चाहिए कम से कम 8 महीने तक आपको रोजाना proper वर्कआउट और डाइट लेना चाहिए कई लोग बीच में ही हार मान लेते है और एक अच्छी बॉडी नही बना पाते। इसलिए consistency काफ़ी जरूरी हैं।

Time (समय)

दोस्तों नेचुरल बॉडी बनाने में काफ़ी समय लगता है लेकिन सप्लीमेंट और दवाईयों से आप जल्दी बॉडी बना तो सकते है लेकिन उससे आपके शरीर में कई रोग और बीमारियां का खतरा भी रहता है और जब आप इन दवाईयों का सेवन बंद कर देते है तो आप महसूस करते है कि आपका शरीर कमजोर होता चला जाता है। लेकिन नेचुरल बॉडी बनाने के कई लाभ होते है इसमें आपका समय तो काफी लगता है लेकिन उससे आपके पाईआपको किसी प्रकार का रोग नही लगता और न ही शरीर कमजोर होता है। इसलिए आपको नेचुरल बॉडी बनाने में सप्लीमेंट और दवाईयों से ज्यादा समय लगता है।

तो दोस्तों अगर आप नेचुरल बॉडी बनाना चाहते हैं तो आपको इन सभी तरीकों को फॉलो करना होगा जिसमें आपको किसी भी तरह का कोई सप्लीमेंट और दवाइयां लिए बिना ही रिजल्ट देखने को मिल जाएगा।

Natural Fit कैसे रहे? बिना जिम जाएं?

कई लोगों को अपने काम यह किसी और कारण की वजह से जिम जाने का समय नहीं मिलता लेकिन वह भी नेचुरल फिट रहना चाहते हैं हम आपको बता दें कि आप बिना जिम जाए भी नेचुरल फिट रह सकते हैं। उसमें आपको अपने दिनचर्या के खानपान में बदलाव करना होगा आपको ऐसा भोजन खाना है जिसमें कम से कम fat हों। आप अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं और दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूरी है इसके अलावा आपको जंक फूड और तले हुए खाने से परहेज करना चाहिए।

यदि आप जिम नहीं जाना चाहते या जा नहीं सकते तो आपको अपने घर की छत पर योग या कसरत करना चाहिए जिससे आपके शरीर की सभी अंग ठीक प्रकार से कम करें और आप नेचुरल फिट रह सके।

Natural Body बनाने के लिए क्या खाएं?

नेचुरल बॉडी बनाने के लिए आपको सबसे ज्यादा अपनी डाइट पर ध्यान देना होता है हमे हर meal में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन जैसे सारे तत्वों को सम्मिलित करना चाहिए। कम वजन और ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए अलग अलग diet होनी चाहिए लेकिन दोनों की प्रकार के लोगों को diet काफ़ी सामान्य रखनी चाहिए ऐसा न हो कि पतला व्यक्ति रात दिन खाना खाता रहें और मोटा व्यक्ति खाना ही बिल्कुल कम कर दे। इस तरह से आप नेचुरल बॉडी नही बना पाएंगे।

इसलिए आप चाहे किसी भी स्थिति में हो आपको अपने वजन के अनुसार ही खाना थोड़ा ज्यादा कर देना है या थोड़ा कम खाना कर दें और एक अच्छी डाइट रखें। या आप इन सभी चीजों का सेवन भी कर सकते है। 

  • Eggs/chicken breast
  • Dry Fruits
  • Soyabean
  • Cream Milk 
  • Fish

Natural Body बनाने के लिए क्या न खाएं?

नेचुरल बॉडी बनाने के लिए हमें जितनी मेहनत वर्कआउट में करनी होती है उससे अधिक खानपान को लेकर करनी चाहिए यदि आप गलत तरह का खानपान रखते हैं और अच्छे गुणवत्ता वाले खाने से दूर है तो आप कभी नेचुरल बॉडी नही बना पाएंगे। आजकल अधिकतर नौजवान अपनी डाइट में तला हुआ खाना और धूम्रपान का सेवन अधिक करता है।

इसलिए हमें सबसे पहले उन सभी चीजों को त्याग देना चाहिए जिससे हमारी सेहत बनने में रुकावटें पैदा होती है चलिए जानते हैं किन-किन चीजों को छोड़कर आप एक नेचुरल बड़ी बना सकते हैं।

नशा या धूम्रपान न करें?

अगर दोस्तों आपको नशे की आदत है तो आपको यह आदत आज ही छोड़ देनी चाहिए क्योंकि नशा करने से natural body बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसलिए आपको नशे वाली चीजों से अलग रहना चाहिए।

ज्यादा कैलरी वाला खाना न खाएं?

अगर आपका वजन अधिक हो या न हो आपको ज्यादा कैलरी वाला खाना नही खाना चाहिए क्योंकि यह fat बढ़ाता है और इससे आपको sugar जैसी बीमारी होने का भी खतरा रहता है। इसलिए आपको कम से कम कैलरी और मीठे का सेवन करना चाहिए।

अधिक तेल और मसाले वाला खाना न खाएं?

अधिक तेल और मसाले वाला खाना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है इसलिए कम से कम तेल वाला खाना खाएं और Diet Food खाना हमे दिन में एक बार जरूर लेना चाहिए।

निष्कर्ष:-

अगर आप इस जानकारी को follow करें और अपनी डाइट और वर्कआउट पर ध्यान दे तो हम दावे के साथ कह सकते है कि आप कम से कम समय में अच्छी और natural body बना सकते है। इन सबके अलावा आप whey Protein भी लें सकते है जिससे आपकी muscle recovery or muscles growth अच्छी होती है।

आज के इस आर्टिकल में सिर्फ इतना ही अगर आपको इस लेख से मदद मिली हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरूर करें।

Natural Body से जुड़े कुछ जरूरी प्रश्न:-

प्रश्न1:- एक महीने में बॉडी कैसे बनाए?

उत्तर:- अगर आप सिर्फ एक महीने में बॉडी बनाना चाहते है तो यह मुमकिन नही है लेकिन आप 1 महीने कसरत करके खुद को पहले से अधिक फिट रख सकते है।

प्रश्न2:-क्या whey protein नेचुरल होता है?

उत्तर:- ज्यादातर whey protein लेने से कोई नुकसान नही होता और यह नेचुरल भी होते है जो दूध या दालों को मिलाकर बनाएं जाते है। लेकिन अगर आप खराब कंपनी का प्रोटीन लेते है तो इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है।

प्रश्न3:-Natural Body बनाने में कितना समय लगता है?

उत्तर:- बिना किसी सप्लीमेंट और दवाईयों के नेचुरल तरीके से बॉडी बनाने में लगभग 6 महीने से 1 साल का समय लगता है बाकी यह आपकी डाइट पर निर्भर करता है।

प्रश्न4:-Gym कब जाना चाहिए?

उत्तर:- अगर आप वजन कम करना चाहतें है तो आपको gym सुबह जाना चाहिए और आप वजन बढ़ाना या बॉडी बनाना चाहते है तो आपको शाम को gym जाना चाहिए। 

Leave a Comment